1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट के 2019 स्पेशल मोमेंट का हिस्सा हैं रणबीर कपूर, देखें वीडियो

आलिया भट्ट के 2019 स्पेशल मोमेंट का हिस्सा हैं रणबीर कपूर, देखें वीडियो

 Published : Oct 26, 2019 07:46 am IST,  Updated : Oct 26, 2019 10:41 am IST

आलिया भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर नई वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में आलिया ने 2019 के सबसे स्पेशल मूमेंट के बारे में बताया है।

alia bhatt shares 2019 most special moment- India TV Hindi
alia bhatt shares 2019 most special moment Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। आलिया हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर रणबीर कपूर से मिलने के लिए लंदन गईं थी। आलिया अब लंदन से वापिस आ गई हैं और अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। अब उन्होंने एक नया वीडियो अपने चैनल पर शेयर किया है।

यूट्यूब पर शेयर किए वीडियो में आलिया ने अपने 2019 के सबसे स्पेशल मूमेंट के बारे में शेयर किया है। आलिया ने अपने फैन्स के कुछ सवालों का जवाब इस वीडियो में दिया है। एक फैन ने आलिया से उनके 2019 के सबसे स्पेशल मूमेंट के बारे में पूछा था।

विंदु दारा सिंह के बेटे फतेह को 'दोस्ताना 2' से लॉन्च करेंगे करण जौहर

आलिया भट्ट ने अपने फैन का जवाब देते हुए कहा- मेरे लिए सबसे स्पेशल मूमेंट फिल्मफेयर अवार्ड लेना था और रणबीर कपूर को भी फिल्मफेयर से नवाजा गया था। उस मूमेंट जब हम दोनों स्टेज पर थे और फोटोज क्लिक हो रही थीं।

ऋचा चड्ढा ने दिवाली की सफाई को लेकर शेयर किया फनी मीम, खुद का ही उड़ाया मजाक

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। आलिया इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' की शूटिंग भी कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन