1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: फुटबॉल मैच के दौरान रणबीर कपूर को लगी चोट, फिर भी फैंस संग क्लिक कराईं फोटोज

Watch: फुटबॉल मैच के दौरान रणबीर कपूर को लगी चोट, फिर भी फैंस संग क्लिक कराईं फोटोज

 Published : Dec 23, 2019 09:14 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 09:17 am IST

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर ने हाल ही में मनाली में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म की है।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर के होंठ पर लगी चोट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को स्पोर्ट्स बहुत पसंद है और वो अक्सर शूटिंग से समय निकालकर फुटबॉल खेलने पहुंच जाते हैं। उनके ग्रुप में अभिषेक बच्चन, डिनो मौर्या, विवियन डिसेना, कार्तिक आर्यन समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। हाल ही में रणबीर को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ मैच खेलते देखा गया, लेकिन रणबीर को खेल के दौरान चोट लग गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर के होंठ पर काफी ज्यादा चोट लग गई है। इसके बावजूद उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने दर्द को भूलकर उनके साथ फोटोज क्लिक कराई। 

Box Office Collection Day 3: सलमान खान की 'दबंग 3' ने तीसरे दिन की धमाकेदार कमाई

Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर ने फैंस संग क्लिक कराई फोटोज

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर ने हाल ही में मनाली में अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग खत्म की है। वहीं, बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर को शामिल किया गया है। 

Ranbir Kapoor
फुटबॉल मैच के दौरान रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर के होंठ पर लगी चोट

इस अनाम फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग अपने बैनर लव फिल्म्स के तहत करेंगे। यह फिल्म साल 2021 के 16 मार्च को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन