1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर ‘ड्रैगन’ के लिए बहा रहे हैं पसीना, करनी पड़ रही हैं खास तैयारियां

रणबीर कपूर ‘ड्रैगन’ के लिए बहा रहे हैं पसीना, करनी पड़ रही हैं खास तैयारियां

 Published : Oct 10, 2017 08:20 am IST,  Updated : Oct 10, 2017 08:20 am IST

रणबीर कपूर पिछले कुछ वक्त से फिल्मकार अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि ये दोनों असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। रणबीर को अक्सर अयान की फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा जाता है।

Ranbir kapoor- India TV Hindi
Ranbir kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले कुछ वक्त से फिल्मकार अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि ये दोनों असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। रणबीर को अक्सर अयान की फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा जाता है। अब एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। अपनी इस फिल्म को लेकर अयान का कहना है कि रणबीर उनकी अगली फिल्म ‘ड्रैगन’ के लिए घुड़सवारी और जिमनास्टिक्स का प्रशिक्षण लेंगे।

अयान ने बताया उनकी आगामी फिल्म रणबीर के लिए शारीरिक तौर पर काफी मेहनत कराने वाली होगी। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अयान ने कहा, “फिल्म ‘ड्रैगन’ में बहुत सारा एक्शन है, इसलिए कई तरह के प्रशिक्षण लेने होंगे जैसे जिमनास्टिक, घुड़सवारी, इनमें रणबीर को बहुत सारी शारीरिक कसरत करनी होगी।“ गौरतलब है कि फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट मुख्य अदाकारा के तौर पर दिखेंगे। ये पहला मौका है जब इन दोनों को साथ देखा जाएगा।

इस फिल्म में रणबीर एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसके पास कुछ विशेष शक्तियां हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत से प्रारंभ की जाएगी और इसे वर्ष 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल पिछले लंबे वक्त से रणबीर कपूर अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। (पति आयुष शर्मा के बॉलीवुड डेब्यू से उत्साहित हुईं अर्पिता, सलमान ने भी दी शुभकामनाएं)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन