1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माता-पिता के चेहरे से मुस्कान को ओझल नहीं होने देंगे रणदीप हुड्डा, शेयर की ये खास फोटो

माता-पिता के चेहरे से मुस्कान को ओझल नहीं होने देंगे रणदीप हुड्डा, शेयर की ये खास फोटो

 Published : Jun 18, 2020 06:37 am IST,  Updated : Jun 18, 2020 06:37 am IST

 रणदीप हुड्डा ने अपने माता-पिता की 49वीं सालगिरह पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है।

पैरेंट्स के साथ रणदीप हुड्डा- India TV Hindi
पैरेंट्स के साथ रणदीप हुड्डा Image Source : INSTAGRAM: @RANDEEPHOODA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने माता-पिता की 49वीं सालगिरह पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह उनके साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी वादा किया है कि वह कभी भी ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जिससे कि उनके चेहरे की हंसी छीन जाए। 

तस्वीर के साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, "मेरे प्यारे माता-पिता आशा हुड्डा और डॉ.रणबीर सिंह हुड्डा को 49वीं सालगिरह मुबारक हो। चाहें मैं कितनी ही कठिन परिस्थिति में से होकर क्यों न गुजरू, लेकिन मैं इनके चेहरे से मुस्कान को ओझल होने नहीं दूंगा। मैं वादा करता हूं।"

बता दें कि रणदीप रोहतक, हरियाणा के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग यहीं से हुई है। इसके बाद वो ह्यूमन रिसोर्ज मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए मेलबर्न गए। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 

रणदीप ने मॉनसून वेडिंग फिल्म से 2001 में बॉलीवुड में एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद वो डी, कर्मा और होली, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, साहेब बीवी और गैंगस्टर, जन्नत 2, जिस्म 2, हाईवे, रंग रसिया और सरबजीत में दिखाई दिए। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई प्ले भी किए हैं। 

रणदीप ने सुशांत के निधन पर भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कितनी वजह हो, ये जरूरी नहीं है.. सिर्फ एक वजह.. ये भी अनुचित है। सिर्फ अच्छी बातों को याद करने का समय है.. भाई उम्मीद करता हूं कि शांति में होगे। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन