1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection Day 1: 'मर्दानी 2' और 'द बॉडी' और 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में किसने मारी बाजी, यहां पढ़ें

Box Office Collection Day 1: 'मर्दानी 2' और 'द बॉडी' और 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' में किसने मारी बाजी, यहां पढ़ें

 Published : Dec 14, 2019 09:48 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 01:31 pm IST

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2', ड्वेन जॉनसन की 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' और इमरान हाशमी व ऋषि कपूर की 'द बॉडी' 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई हैं।

Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल', 'मर्दानी 2' और 'द बॉडी' 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई हैं 

मुंबई: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' , ड्वेन जॉनसन की 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल'और इमरान हाशमी व ऋषि कपूर की 'द बॉडी' 13 दिसंबर को रिलीज हो गई है। तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीनों में 'जुमांजी' ने 'मर्दानी 2' पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 'मर्दानी 2' ने 'मर्दानी' और 'हिचकी' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया है।  

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' का पब्लिक ने किया रिव्यू, ट्विटर पर मिल रहा ऐसा रिएक्शन

'मर्दानी 2' में रानी, शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो एक निडर पुलिस अधिकारी हैं। रानी को इसमें एक कुख्यात अपराधी का पीछा करते दिखाया गया है, जो दुष्कर्म जैसे घृणित अपराधों को भयावह ढंग से अंजाम देता है। ये गोपी पुथरण द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म है।

इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की 'द बॉडी' की बात करें तो इस फिल्म के 1.20 करोड़ के आसपास कमा लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। मशहूर मलयालम फिल्मकार जीतम जोसेफ द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्पैनिश थ्रिलर 'एल कूयेरपो' से प्रेरित है। 

वहीं, ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' ने 'मर्दानी 2' और 'द बॉडी' को पीछे छोड़ते हुए प्रीक्वल से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने भारत में सभी वर्जन में कुल 6.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

निक जोनस की मूवी 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' जुमांजी फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, कैरेन गिलान, जैक ब्लैक जैसे कलाकार हैं और एक्वाफीना, डैनी डे विटो और डेनी ग्लोवर इस फिल्म में शामिल नए कलाकार हैं। ये मूवी आपको फिर से एक और साहसिक व रोमांचक सैर के लिए जंगल में ले जाएगा। इसका निर्देशन जेक कसदन ने किया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन