1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मर्दानी 2' के प्रमोशन के लिए एंकर बनी दिखेंगी रानी मुखर्जी

'मर्दानी 2' के प्रमोशन के लिए एंकर बनी दिखेंगी रानी मुखर्जी

 Published : Dec 02, 2019 10:11 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 10:11 pm IST

रानी मुखर्जी जल्द ही एक समाचार चैनल पर एंकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

'मर्दानी 2' के प्रमोशन...- India TV Hindi
'मर्दानी 2' के प्रमोशन के लिए एंकर बनी दिखेंगी रानी मुखर्जी Image Source : TWITTER

मुंबई: किशोरों द्वारा अंजाम दिए जा रहे अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभिनेत्री रानी मुखर्जी जल्द ही एक समाचार चैनल पर एंकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह उनकी आगामी फिल्म 'मर्दानी-2' के प्रचार अभियान का एक हिस्सा है।

रानी ने कहा, "फिल्म 'मर्दानी-2' का उद्देश्य भारत में किशोरों द्वारा महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके पीछे मेरा मकसद किशोरों में तेजी से बढ़ रहीं हिंसक अपराधों की प्रवृत्ति के गंभीर सामाजिक खतरे को सामने लाने के लिए अपनी ओर से थोड़ा प्रयास करना है। मैं देश भर में घटित हो रहे किशोर अपराधों के चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से बात करने के लिए देश के सबसे बड़े चैनल में से एक में एंकर के तौर पर ये शुरुआत कर रही हूं।"

गोपी पुथ्रान द्वारा निर्देशित 'मर्दानी-2' भारत में किशोरों द्वारा हिंसक अपराधों में हो रही वृद्धि पर केंद्रित फिल्म है। यह फिल्म 13 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन