1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी ने बताया 'ब्लैक' और 'हिचकी' फिल्म से उन्होंने सीखा ये गुण

रानी मुखर्जी ने बताया 'ब्लैक' और 'हिचकी' फिल्म से उन्होंने सीखा ये गुण

 Published : Dec 04, 2020 04:52 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 04:52 pm IST
रानी मुखर्जी- India TV Hindi
रानी मुखर्जी Image Source : INSTAGRAM- RANI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि फिल्म 'ब्लैक' में एक गूंगी-बहरी लड़की मिशेल मैकनैली और फिल्म 'हिचकी' में टॉरेट सिंड्रोम की मरीज नैना माथुर के किरदार को निभाते वक्त उन्होंने मानवता के बारे में काफी कुछ सीखा। 

उन्होंने कहा, "'ब्लैक' और 'हिचकी' जैसी बेहतरीन सेंसिटिव फिल्मों को करते वक्त मैंने मानवता के बारे में काफी कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि इन फिल्मों ने मुझे एक अच्छा इंसान बनना सिखाया है और मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इन फिल्मों में काम करने और संजय लीला भंसाली व सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के इस खूबसूरत सिनेमाई परिदृश्य का हिस्सा बनने का मौका मिला है। मैं उम्मीद करती हूं कि इन फिल्मों के माध्यम से समाज में यह संदेश पहुंचा हो कि हर किसी के साथ समान बर्ताव करना चाहिए।"

Celebs on Instagram: प्रीति जिंटा ने शेयर की रोड की तस्वीर तो अर्जुन रामपाल ने पोस्ट की ये फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन