1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फेम पाकर बदला रानू मंडल का एटीट्यूड, फैन के बाद अब मीडिया को दिखाए तेवर

फेम पाकर बदला रानू मंडल का एटीट्यूड, फैन के बाद अब मीडिया को दिखाए तेवर

 Published : Nov 09, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 02:11 pm IST

इंटरनेट सेंसशन रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मीडिया को तेवर दिखाती नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपने फैन्स से बदतमीजी से बात की थी।

ranu mondal viral video- India TV Hindi
रानू मंडल ने मीडिया को दिखाए तेवर

इंटरनेट सेंसशन रानू मंडल इन दिनों सब जगह छाई हुई हैं। रानू मंडल लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर फेमस हुईं थी। जिसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाने के ऑफर मिल चुके हैं। फेमस होने के बाद रानू मंडल के तेवर बदल गए हैं। कुछ दिनों पहले वह अपनी फैन पर भड़क गई थीं। इस बार उन्होंने मीडिया को एटीट्यूड दिखाया है।

रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मीडिया के सवालों का जवाब देने की बजाय उन्हें अनसुना कर रही हैं और कहती हैं सुनाई नहीं दे रहा है। 

वीडियो में रानू मंडल से जब सवाल पूछते हैं तो वह अपने बैग से निकालकर कुछ खाने लगती हैं और इधर-उधर देखने लगती हैं। जब उनसे रिपोर्टर दोबारा सवाल पूछते हैं तो कहती हैं सुनाई नहीं दे रहा है।

आपको बता दें कुछ दिनों पहले रानू मंडल ने अपनी एक फैन को भी तेवर दिखाए थे। एक फैन उनके पास सेल्फी लेने आती हैं और उन्हें छूकर सेल्फी लेने के लिए कहती हैं। इस पर रानू मंडल भड़क जाती हैं और कहती हैं आपने मुझे छुआ कैसे? ऐसे छूने का क्या मतलब होता है।

पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेल्वे स्टेशन पर गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म के लिए गाना गा चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन