1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी लेकर आ रहे हैं 'गोलमाल जूनियर' एनीमेटेड वर्जन, रणवीर और अर्जुन ने की तारीफ

रोहित शेट्टी लेकर आ रहे हैं 'गोलमाल जूनियर' एनीमेटेड वर्जन, रणवीर और अर्जुन ने की तारीफ

 Published : May 05, 2019 11:37 pm IST,  Updated : May 05, 2019 11:37 pm IST

निर्माता रोहित शेट्टी की आने वाली 'गोलमाल जूनियर' को बॉलीवुड बिरादरी का साथ मिल रहा है। पिछले दशक में शेट्टी की दिग्गज फिल्म सीरीज 'गोलमाल' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।

'गोलमाल जूनियर'...- India TV Hindi
'गोलमाल जूनियर' एनीमेटेड वर्जन Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: निर्माता रोहित शेट्टी की आने वाली 'गोलमाल जूनियर' को बॉलीवुड बिरादरी का साथ मिल रहा है। पिछले दशक में शेट्टी की दिग्गज फिल्म सीरीज 'गोलमाल' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इसी कड़ी में अब निकेलोडियन ने अपने नवीनतम उद्यम 'गोलमाल जूनियर' के माध्यम से 'गोलमाल' फिल्म श्रृंखला की एक पूरी नई दुनिया दिखाने के लिए रिलायंस एनीमेशन और रोहित शेट्टी पिक्चर के साथ हाथ मिलाया है।

यह दिग्गज फिल्म का जादू एनिमेशन के माध्यम से फिर से बनाने में मदद करेगा। एनिमेशन ट्रेलर को बच्चों के लिए रिलीज करने के बाद 13 मई से इसे बच्चों के चैनल सोनिक पर प्रदर्शित किया जाएगा।

इंस्टाग्राम पर इसके प्रोमो लिंक को साझा करते हुए शेट्टी ने पोस्ट किया, "सभी जूनियर प्रशंसकों के लिए..'गोलमाल' जूनियर हो रहा है! आनंद उठाए।"

जिस पर रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, फराह खान, शमिता शेट्टी, नील नितिन मुकेश जैसे कई सेलिब्रिटी लोगों के कमेंट आए। 

रणवीर ने लिखा : "गो गो गो गोलमाल" जबकि अर्जुन ने लिखा : "सर प्लीज, इट्स टाइम फॉर वन मोर"

इस कार्यक्रम में 'गोलमाल' के सभी पात्रों को एक नए एनीमेटेड अवतार में देखा जा सकेगा। 

कहानी गोपाल और महादेव जैसे दो किरदारों के बीच घुमेगी, जिस की वजह से बहुत सार मजाक, शरारत, मस्ती और ड्रामा देखने को मिलेगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन