1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की ऐसी तस्वीर, यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, जानिए वजह

रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की ऐसी तस्वीर, यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, जानिए वजह

 Published : May 17, 2018 02:24 pm IST,  Updated : May 17, 2018 02:24 pm IST

अक्सर फिल्मी हस्तियां सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि कई बार इन सितारों को आलोचनाएं तक झेलनी पड़ जाती है। हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपनी इस तस्वीर पोस्ट की है, यह उनके बचपन की फोटो है।

Ranveer Singh- India TV Hindi
Ranveer Singh

नई दिल्ली: फिल्मी सितारे पिछले कुछ वक्त में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। इसके जरिए वह हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अक्सर ये हस्तियां सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि कई बार इन सितारों को आलोचनाएं तक झेलनी पड़ जाती है। हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपनी इस तस्वीर पोस्ट की है, यह उनके बचपन की फोटो है। वैसे तो बचपन से जुड़ी हर याद किसी के लिए सबसे अहम होती है। लेकिन इस बार रणवीर अपनी इस तस्वीर की वजह से ट्रोल हो गए हैं।

रणवीर इंडस्ट्री में सबसे फिट अभिनेताओं में से एक कहा जाता है। वह अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए देखे जाते हैं। लेकिन बता दें कि रणवीर को यह शौक स्टारडम मिलने के बाद नहीं बल्कि बचपन से है। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में जो अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की है, उसमें वह एक्सरसाइज करते हुए ही दिख रहे हैं।

इस तस्वीर में रणवीर साइकलिंग करते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा उनके 2 और मशीने भी दिख रही हैं। इसके बाद से अब यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। दरअसल लोगों का कहना है कि जिनके पास पैसे नहीं होते उनके घरों में जिम नहीं होते। गौरतलब है कि रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन