नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नानी का हाल ही में निधन हो गया है। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रणवीर को जैसे ही यह दुखद खबर मिली उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग, इवेंट्स और बाकी सभी प्रोजेक्ट्स का काम रोक दिया है। रणवीर अपनी नानी के बेहद करीब थे। कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि वह जनवरी में अपनी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी अपनी नानी से मिलवाने के लिए लेकर गए थे। रणवीर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सभी से प्यार करना उन्होंने अपने नानी से ही सीखा है।
Related Stories
रणवीर ने बताया कि, उन्हें उनकी नानी ने बहुत लाड प्यार के साथ बड़ा किया है। उनसे ही सबको प्यार करने का गुण मिला है, फिर चाहे वो फैंस हो या परिवार। उन्होंने आगे कहा कि उनसे घर में किसिंग और एक दूसरे को गले लगाना बहुत चलता है।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंबा' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसके अलावा उन्हें जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में भी देखा जाने वाला है। बता दें कि इस फिल्म में उनके आलिया भट्ट भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।