1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 3 साल की उम्र में रणवीर ने किया था हिप-हॉप, 'गली बॉय' ने किया दिलचस्प खुलासा

3 साल की उम्र में रणवीर ने किया था हिप-हॉप, 'गली बॉय' ने किया दिलचस्प खुलासा

 Published : Jan 23, 2019 10:26 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 10:26 pm IST

अपनी फिल्म 'गली बॉय' में हिप-हॉप अवतार के लिए प्रशंसा बटोर रहे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही इस शैली के प्रति लगाव था और वह अमेरिकी पॉप गायक एमिनेम का संगीत पसंद करते थे। रणवीर ने जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में अभिनय के साथ ही गायिकी में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

रणवीर सिंह- India TV Hindi
रणवीर सिंह Image Source : YOUTUBE

मुंबई: अपनी फिल्म 'गली बॉय' में हिप-हॉप अवतार के लिए प्रशंसा बटोर रहे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें बचपन से ही इस शैली के प्रति लगाव था और वह अमेरिकी पॉप गायक एमिनेम का संगीत पसंद करते थे। रणवीर ने जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में अभिनय के साथ ही गायिकी में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

रणवीर ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, "हिप-हॉप कुछ ऐसा है जो मेरे अंदर हमेशा से रहा है, तब से जब मैं बच्चा था। मेरा इसके प्रति स्वाभाविक लगाव और झुकाव है। मैं जोया की फिल्म में काम करने को लेकर रोमांचित था क्योंकि मैं हमेशा से ऐसी फिल्म करना चाहता था।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं कक्षा तीन या चार में था, जब मैंने पहली बार हिप-हॉप किया था। मुझे स्नूप डॉग, तुपक शाकुर को सुनना बहुत पसंद था।" उन्होंने बताया कि रैप दिग्गजों तुपाक शाकुर और एमिनेम ने उन्हें प्रेरित किया और उनके अंदर हिप-हॉप कलाकार को आकार दिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन