1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह शादी की पहली सालगिरह के लिए इस तरह कर रहे हैं तैयारी, दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर

रणवीर सिंह शादी की पहली सालगिरह के लिए इस तरह कर रहे हैं तैयारी, दीपिका पादुकोण ने शेयर की तस्वीर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 13, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 04:46 pm IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की पहली सालगिरह कल है। इसके लिए रणवीर ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Deepika padukone ranveer singh- India TV Hindi
शादी की पहली सालगिरह के लिए रणवीर सिंह की तैयारियां।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 14 नवंबर को एक साल होने वाला है। शादी की पहली सालगिरह को लेकर दीपिका और रणवीर दोनों ही बहुत एक्साइटिड हैं। रणवीर सिंह ने तो सालगिरह की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें रणवीर खुद को तैयार कर रहे हैं।

दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें रणवीर सिंह फेस पैक लगाए हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- शादी की पहली सालगिरह की तैयारियों में।

Ranveer singh deepika padukone
रणवीर सिंह की शादी की सालगिरह को लेकर तैयारियां।

हमारे सूत्रों के मुताबिक रणवीर और दीपिका शादी की सालगिरह पर तिरुपति बालाजी और अमृतसर गोल्डन टेम्पल जाने वाले हैं।रणवीर और दीपिका परिवार के साथ 14 तारीख को तिरुपति बालाजी और पद्मावती मंदिर जाएंगे। उसके बाद 15 नवंबर को अमृतसर गोल्डन टेंपल जाएंगे।

आपको बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते साल 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमों में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन