1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की कार से बाइकवाले की हुई टक्कर, सुरक्षित हैं एक्टर

रणवीर सिंह की कार से बाइकवाले की हुई टक्कर, सुरक्षित हैं एक्टर

 Published : Oct 15, 2020 11:51 pm IST,  Updated : Oct 15, 2020 11:51 pm IST

बांद्रा में एक बाइक ने पीछे से रणवीर की कार में टक्कर मार दी। 

ranveer singh- India TV Hindi
रणवीर सिंह की कार से बाइकवाले की हुई टक्कर Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कार और बाइकवाले की टक्कर हो गई। कहा जा रहा है कि बांद्रा में एक बाइक ने पीछे से रणवीर की कार में टक्कर मार दी। हालांकि अभिनेता को चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। घटना के बाद, अभिनेता कार में हुए नुकसान को देखने नीचे उतरे और कुछ ही मिनट के बाद वहां से चले गए।

रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो-

अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सिम्बा' (2018) अब एनीमेशन में बन कर तैयार है। इस बात की पुष्टि मंगलवार को फिल्म के डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी ने दी। शेट्टी ने एनिमेटेड स्पिन-ऑफ शो 'स्मैशिंग सिम्बा' के टीजर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। यह शो इस साल दिवाली पर एक किड्स चैनल पर रिलीज होगा।

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "स्मैसिंग सिम्बा दहाड़ रहा है, माइंड इज ब्लोइंग! इस तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी बनने के इच्छुक किशोर के कारनामों में शामिल हों।"

फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर कपूर बतौर एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, जिसमें अभिनेत्री सारा अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन