1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह, वरुण धवन ने सारा अली खान को जमकर ट्रोल किया

रणवीर सिंह, वरुण धवन ने सारा अली खान को जमकर ट्रोल किया

 Published : Dec 14, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 08:15 pm IST

सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें जिम में पहली बार वर्कआउट करते हुए देखा गया और फिर वह अचानक से 1995 के हिट 'कुली न. 1' से 'जेठ की दोपहरी में' नंबर पर डांस करने लगती हैं। एक व्यक्ति को बैकग्राउंड में वर्कआउट करते देखा जा सकता है।

रणवीर सिंह, वरुण धवन ने सारा अली खान को जमकर ट्रोल किया- India TV Hindi
रणवीर सिंह, वरुण धवन ने सारा अली खान को जमकर ट्रोल किया Image Source : YOUTUBE/TIPSOFFICIAL

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट को लेकर एक्ट्रेस सारा अली खान को जमकर ट्रोल किया। सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें जिम में पहली बार वर्कआउट करते हुए देखा गया और फिर वह अचानक से 1995 के हिट 'कुली न. 1' से 'जेठ की दोपहरी में' नंबर पर डांस करने लगती हैं। एक व्यक्ति को बैकग्राउंड में वर्कआउट करते देखा जा सकता है।

क्लिप के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सुनहरी दुपहरी।" इस पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया, "नि:शब्द। एकदम नि: शब्द।"

वहीं वरुण ने लिखा, "मुझे वह इंसान बहुत पसंद आया जो बैकग्राउंड में वर्कआउट करने की कोशिश कर रहा है।"

वरुण धवन कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस वक्त वो चंडीगढ़ में हैं और वहीं पर ही आइसोलेशन में हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज को एडिट कर बताया है कि आइसोलेशन में उनका एक-एक पल कैसे बीत रहा है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

वरुण धवन ने एडिट की हुई अपनी पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बच्चे जैसे लग रहे हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में बढ़ी हुई दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। फिर तीसरी फोटो में बूढ़े लग रहे हैं। इन तीनों तस्वीरों के जरिए वरुण ने फैंस को ये बताया कि आइसोलेशन में उनकी जिंदगी कैसे बीत रही है। 

'धमाका' की शूटिंग करने जा रहे कार्तिक आर्यन की मां इस वजह से हुईं परेशान, वरुण धवन ने भी एक्टर को दी ये सलाह

इससे पहले वरुण ने अपनी योगा करते हुए फोटो शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ठीक होने की दिशा में। 

गौरतलब है कि वरुण चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और यूट्यूब सेंसेशन प्राजक्ता कोहली भी थे। शूटिंग के दौरान ही वरुण, नीतू और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे, जबकि अनिल कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अनिल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की थी।

वहीं, नीतू कपूर एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लौट आई थीं और अब उन्होंने कोरोना वायरस को मात दे दी है। उनकी बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी मां की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

वरुण की बात करें तो वो इस मूवी के अलावा सारा अली खान के साथ 'कुली नंबर 1' में भी दिखाई देंगे, जो क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसे उनके पिता डेविड धवन ने बनाया है। ये फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की मूवी की रीमेक है, जो 90 के दशक में रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन