मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात में खूब डांस और धमाका किया था, और कई सारे शादी के फंक्शन आयोजित किए थे लेकिन इस बार तो वो आपके घर होने वाली शादी और मुंडन पार्टी में आपके घर डांस करने आ जाएंगे। हां जी ऐसा खुद रणवीर ने अपने ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा है।
Related Stories
रणवीर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो एथनिक वियर में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- शादी सीजन आ चुका है। एंटरटेनर हायरिंग के लिए तैयार है, सभी इवेंट्स के लिए उपलब्ध, शादी, बर्थडे पार्टी या फिर मुंडन।
इस पोस्ट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी जबरदस्त जवाब दिया है।
दीपिका ने पोस्ट के कमेंट में लिखा है - बुकिंग के लिए दीपिका को कॉन्टेक्ट करें

लोगों को तो लगने लगा कि रणवीर अपनी फिल्म बैंड, बाजा, बारात का सीक्वल लेकर आ रहे हैं।
Housefull 4 Box Office Collection Day 5: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'हाउसफुल 4'