1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Jalsa Inside Pics: महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार संग यूं मनाई दिवाली, देखे 'जलसा' के अंदर की तस्वीरें

Jalsa Inside Pics: महानायक अमिताभ बच्चन ने परिवार संग यूं मनाई दिवाली, देखे 'जलसा' के अंदर की तस्वीरें

 Published : Oct 30, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Oct 30, 2019 12:31 pm IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से अपने घर जलसा की तस्वीरें खुद शेयर की। जिसमें वह परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं।

Amitabh bachchan jalsa pics- India TV Hindi
Amitabh bachchan jalsa pics Image Source : TWITTER

जहां 27 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। वहीं बॉलीवुड में भी दीपावली का उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब छाई हुई है। वहीं इस बार बच्चन परिवार के घर में दिवाली की रौनक देखने लायक थी। बच्चन परिवार ने 2 साल बाद अपने घर 'जलसा' में दिवाली पार्टी आयोजित की। जिसमें बॉलीवुड के 90 दशक से लेकर अभी तक के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने  अपने घर जलसा की तस्वीरें खुद शेयर की। जिसमें वह परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं।

अमिताभ ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''दीपावली के इस पावन दिन और सप्ताह में, हमारे घर जलसा से प्यार और प्रार्थनाएं। शांति और समृद्धि के लिए।''

शाहरुख खान बने रियल लाइफ में भी 'हीरो', ऐश्वर्य की मैनेजर को जलने से बचाया

पहली तस्वीर की बात करें तो बिग बी आरती करते हुए नजर आ रहे है। 

वहीं दूसरी तस्वीर में जया बच्चन आरती करती हुईं नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही तीसरी तस्वीर में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या आरती की तैयारी करते हुए दिख रहे हैं। 

इससे पहले अमिताभ बच्चन से अपने घर की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें एक तस्वीर में जलसा की दीवारों पर चित्रकारी की गई थी। 

राजकुमार राव, एकता कपूर ने गोविंदा के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर किया डांस

दूसरी तस्वीर में गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति  थी। वहीं दूसरी तस्वीर में महालक्ष्मी की चांदी की मूर्ति के साथ पूजाघर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन