1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियो में काफी व्यस्त हैं रणवीर सिंह

स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियो में काफी व्यस्त हैं रणवीर सिंह

 Published : Feb 28, 2017 12:35 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 12:35 pm IST

रणवीर सिंह पिछले लंबे वक्त से संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन इससे पहले वह अपनी एक और फिल्म की शूटिंग के लिए फिलहाल स्विट्जरलैंड में काफी व्यस्त हैं।

ranveer- India TV Hindi
ranveer

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पिछले लंबे वक्त से संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन इससे पहले वह अपनी एक और फिल्म की शूटिंग के लिए फिलहाल स्विट्जरलैंड में काफी व्यस्त हैं। अपना काम तय समयसीमा में पूरा करने के लिए अभिनेता शूटिंग में ज्यादा से ज्यादा वक्त दे रहे हैं। रणवीर स्विट्जरलैंड से रवाना होने के पहले ब्रांड के प्रचार के लिए शूटिंग पूरी करना चाहते हैं इसके बाद भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लिए काम शुरू करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े:-

रणवीर से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, "वित्तवर्ष पूरा होने को है, सभी ब्रांड और कंपनियां अपने अभियान को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। इसके लिए रणवीर हर दिन काम कर रहे हैं।" सूत्र ने कहा, "उनके पास कई भूमिकाएं हैं, शूटिंग के काम को आगे बढ़ाया गया है और वह इसे पूरा ध्यान लगाकर कर रहे हैं।"

रणवीर को जल्द ही जोया अख्तर की अगली फिल्म 'गुल्ली ब्वॉय' में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह अलिया भट्ठ के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब ये दोनों साथ करने वाले हैं।

वहीं दूसरी तरफ भंसाली की ‘पद्मावती’ में रणवीर एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेता शाहिद कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन