1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जया बच्चन के बयान पर रणवीर शौरी का जवाब, 'हमें कोई सजी हुई थाली नहीं दी गई'

जया बच्चन के बयान पर रणवीर शौरी का जवाब, 'हमें कोई सजी हुई थाली नहीं दी गई'

 Written By: PTI
 Published : Sep 17, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 11:12 pm IST

जया बच्चन ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा था कि इस मनोरंजन उद्योग के बारे में सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जा रहा है।

ranvir shorey jaya bachchan bollywood drugs- India TV Hindi
जया बच्चन के बयान पर रणवीर शौरी का जवाब सामने आया है Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता रणवीर शौरी ने राज्यसभा सदस्य एवं अभिनेत्री जया बच्चन के ‘‘थाली में छेद करने’’ संबंधी बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि फिल्मी जगत में बाहर से आए उनके जैसे लोगों को किसी ने थाली में सजा कर काम नहीं दिया और उन्होंने इसके बिना ही सफलता हासिल की है। 

शौरी ने ट्वीट किया, ‘‘वे अपने बच्चों के लिए थालियां सजाते हैं, जबकि हम जैसे लोगों को टुकड़े फेंके जाते हैं। हम अपना खाने का डिब्बा खुद पैक करके काम पर जाते हैं। हमें किसी ने कुछ नहीं दिया है। हमारे पास जो है, वह ये लोग हमसे नहीं ले सकते। यदि उनका बस चलता तो वे यह भी अपने बच्चों को दे देते।’’ 

जया बच्चन ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा था कि इस मनोरंजन उद्योग के बारे में सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जा रहा है।

जया बच्चन ने बॉलीवुड में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं नशे की लत पर लोकसभा सदस्य रवि किशन और अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिये गये बयानों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘जिन लोगों ने इस उद्योग में नाम कमाया, उन्होंने इसे गटर (गंदा नाला) कहा है। मैं इससे पूरी तरह असहमत हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन