मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में बच्चों के साथ वक्त बिताया। यह बच्चे गरीब तबके थे, रश्मि इनसे मिलकर काफी खुश हुईं। उनका कहना है कि बच्चों के साथ एक बार फिर उन्होंने अपना बचपन जी लिया।
Related Stories
कॉमेडी सेंट्रल ने मंगलवार को यहां स्मैश जूनियर में एक खास जश्न का आयोजन किया था, जिसमें बच्चों का पसंदीदा खाना-पीना और साथ ही उनके लिए कई अन्य आकर्षण भी थे। रश्मि भी इस जश्न का हिस्सा रहीं। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं अपनी भतीजी के साथ बाल दिवस मनाने के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं उसके साथ अपना बचपन फिर से जी रही हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं हमारे दिन को इतना खास बनाने के लिए कॉमेडी सेंट्रल को धन्यवाद देना चाहती हूं।" अभिनेत्री 'उतरन' और 'दिल से दिल तक' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।