1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: रवीना टंडन ने सोनाली बेंद्र के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, इस गाने को लेकर बताया दिलचस्प किस्सा

Watch: रवीना टंडन ने सोनाली बेंद्र के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, इस गाने को लेकर बताया दिलचस्प किस्सा

 Published : May 31, 2020 03:46 pm IST,  Updated : May 31, 2020 03:50 pm IST

रवीना टंडन ने सोनाली बेंद्र के साथ 'कीमत' फिल्म में काम किया था। एक्ट्रेस ने उस मूवी का पोस्टर भी शेयर किया है।

रवीना टंडन ने सोनाली बेंद्र के साथ शेयर की फोटो- India TV Hindi
रवीना टंडन ने सोनाली बेंद्र के साथ शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @OFFICIALRAVEENATANDON

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोनाली बेंद्र के साथ शूटिंग के दौरान की पुरानी यादों को शेयर किया है। उन्होंने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन दोनों का कोलाज है। एक फोटो उस फिल्म का पोस्टर है, जिसमें दोनों ने सथ में काम किया था। दूसरी तस्वीर में दोनों साथ में पोज देकर सेल्फ क्लिक कर रही हैं। ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रवीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक थ्रोबैक फोटो.. तब और अब की। सोनाली बेंद्रे और मैं कीमत के पोस्टर में.. और दूसरी एक इवेंट में स्माइल करते हुए.. फिल्म और गाने की शूटिंग के दौरान की मस्ती करते हुए खूबसूरत यादें.. खासकर ओ मेरे छलिया.. क्या कार्डियो वर्कआउट था।'

कीमत फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। इसे समीर मल्कान ने डायरेक्ट किया था। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में थे। सोनाली और रवीना ने इसके अलावा रक्षक फिल्म में भी साथ काम किया है, जिसमें सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसमें रवीना एक स्पेशल गाने 'शहर की लड़की' में नज़र आई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन