1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवि किशन ने जारी किया अपनी भोजपुरी फिल्म 'सनकी दरोगा' का तीसरा पोस्टर

रवि किशन ने जारी किया अपनी भोजपुरी फिल्म 'सनकी दरोगा' का तीसरा पोस्टर

 Published : Jul 02, 2018 06:11 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 06:11 pm IST

भोजपुरी सिनेमा को लेकर दर्शकों के बीच रुचि बढ़ती जा रही है। वहीं फैंस जितने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के लिए उत्साहित रहते हैं, अब उनकी यह बेसब्री भोजपुरी फिल्मों के लिए भी दिखाई देने लगी है। हाल ही में अभिनेता रवि किशन की होम प्रोडक्शन फिल्म 'सनकी दरोगा' का तीसरा पोस्टर रिलीज हो गया है।

ravi- India TV Hindi
ravi

पटना: पिछले कुछ वक्त में भोजपुरी सिनेमा को लेकर दर्शकों के बीच रुचि बढ़ती जा रही है। वहीं फैंस जितने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के लिए उत्साहित रहते हैं, अब उनकी यह बेसब्री भोजपुरी फिल्मों के लिए भी दिखाई देने लगी है। हाल ही में अभिनेता रवि किशन की होम प्रोडक्शन फिल्म 'सनकी दरोगा' का तीसरा पोस्टर रिलीज हो गया है। खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यह पोस्टर जारी करते हुए कहा,"मिलिए सनकी दरोगा रघुराज प्रताप सिंह की होने वाली पत्नी साहिबा से।" दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को रोकने और समाज को संदेश देने के लिए रवि किशन खुद 'सनकी दरोगा' के किरदार में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के पहले जारी दोनों पोस्टर और 90 सेकेंड का टीजर रिलीज हो चुके हैं। तीसरे पोस्टर में पहली बार भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अंजना सिंह का लुक नजर आया है। पोस्टर में रवि किशन, अंजना सिंह के साथ बेहद ही रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी रवि किशन और अंजना सिंह की जोड़ी दर्शक खूब पसंद कर चुके हैं। ये दोनों इससे पहले फिल्म 'फौलाद' 'लव और राजनीति' और फिर 'शहंशाह' में एक साथ काम कर चुके हैं। सनकी दरोगा में रवि किशन एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो अपराधियों को देखना नहीं चाहता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन