1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना महामारी की स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 'तूफ़ान' की रिलीज़ टली

कोरोना महामारी की स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 'तूफ़ान' की रिलीज़ टली

 Published : May 03, 2021 06:53 pm IST,  Updated : May 03, 2021 06:53 pm IST

कोरोना महामारी की स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 'तूफ़ान' की रिलीज़ टाल दी गई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स ने इसके लिए स्टेटमेंट जारी किया है!

FARHAN AKHTAR- India TV Hindi
फिल्म तूफान का पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/FARHAN AKHTAR

कोरोना महामारी की स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 'तूफ़ान' की रिलीज़ टाल दी गई है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स ने इसके लिए स्टेटमेंट जारी किया है!

रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर की तरफ से बनाई जा रही प्रेरणादायक खेल ड्रामा 'तूफ़ान' की रिलीज़, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया जाना है, उसे हालिया महामारी के वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए टाल दिया गया है जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो जाता है, तब तक फिल्म को रिलीज नहीं किया जाएगा।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और आरओएमपी पिक्चर्स ने आज अपने सोशल मीडिया पर महत्वपूर्ण बयान जारी किया है और सभी से "घर पर रहने और सुरक्षित रहने" का आग्रह किया है।  

जैसा कि हम सभी जानते है, देश भर में कोविड-19 मामलों की संख्या में हो रही वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है और ऐसे में एक्सेल एंटरटेनमेंट व आरओएमपी पिक्चर्स द्वारा लिया गया यह कदम सराहनीय है जबकि फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन