1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी

 Published : Jun 23, 2021 07:28 am IST,  Updated : Jun 23, 2021 07:28 am IST

रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर शेयर की है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी- India TV Hindi
रिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTY

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती  के लिए पिछला साल काफी मुश्किलों से भरा हुआ था। उन्होंने न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को खोया है बल्कि अपने खिलाफ लगाए गए कई आरोपों से जूझ रही हैं।  वह अब जल्द ही मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म  'चेहरे' में नजर आने वाली हैं। इन दिनों रिया सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की। 

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'और बस ऐसे ही... उसने तूफान का सामना किया, क्योंकि सच में हमेशा सुबह से पहले अंधेरा होता है।'  इसके साथ ही एक्ट्रेस  ने अपने बचपन की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे लगा कि मां मुझे चलना सिखा रही है, कौन जानता था कि मैं उड़ना सीखूंगी।'

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी
Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTYरिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी

रिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी
Image Source : INSTAGRAM/RHEA_CHAKRABORTYरिया चक्रवर्ती ने शेयर की बचपन की तस्वीर, साथ ही लिखा -कौन जानता था कि मैं उड़ना सीख जाऊंगी

बता दें, रिया ने फादर्स डे के दिन अपने पिता के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, 'मेरे पापा को हैपी फादर्स डे। आप मेरी प्रेरणा हैं। मुझे माफ करना समय थोड़ा कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर हमेशा फक्र रहेगा। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा। मिष्टी।'

 रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चेहरे' पर लीड रोल अदा करेगा। फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है और इसमें अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और सिद्धांत कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन