1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती के चैट पर उनके वकील की प्रतिक्रिया, कहा- 'इन सबके लिए वक्त नहीं है...'

ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती के चैट पर उनके वकील की प्रतिक्रिया, कहा- 'इन सबके लिए वक्त नहीं है...'

 Written By: IANS
 Published : Aug 30, 2020 09:53 am IST,  Updated : Aug 30, 2020 09:53 am IST

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा ट्विटर पर सार्वजनिक किए गए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट में रिया सहित कई लोग 'डूबी' (गूगल के मुताबिक गांजे की बनी सिगरेट) और 'ब्लूबेरी कश' के बारे में बात करते दिख रहे हैं।

Rhea Chakraborty lawyer response on chat about drugs- India TV Hindi
ड्रग्स को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के चैट का खुलासा हुआ है Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में हाल ही ड्रग्स को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के चैट का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में कुछ रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ये सही है। उनके वकील ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे केवल जांच एजेंसी की कही बातों को ही सच मानेंगे। इससे पहले कुछ अपुष्ट रपटों में इस बात का दावा किया गया कि कई दफा पूछताछ किए जाने के बाद रिया ने यह मान लिया है कि ड्रग्स से संबंधित चैट उनकी ही है।

जब आईएएनएस ने इन रपटों के पीछे छिपे सच का पता लगाने के लिए रिया के वकील सतीश मनेशिंदे से संपर्क किया, तो उन्होंने मैसेज कर बताया, "इन सबके लिए वक्त नहीं है। हम वही सच मानेंगे जो सीबीआई, ईडी और एनसीबी आधिकारिक तौर पर लिखित में देंगे।"

कूपर अस्पताल के स्टाफ का दावा: 'सुशांत के पैर-गले पर थे सूईयों के निशान, डॉक्टर्स ने कहा था मर्डर है'

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति द्वारा अपने ट्विटर के पेज पर शुक्रवार रात को सार्वजनिक किए गए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट में रिया, उसके भाई शोविक, सैमुअल मिरांडा और सिद्धार्थ पिठानी 'डूबी' (गूगल के मुताबिक गांजे की बनी सिगरेट) और 'ब्लूबेरी कश' के बारे में बात करते दिख रहे हैं।

श्वेता ने इस व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट को जिस ग्रुप में से साझा किया था, उसके सदस्यों में आयुष एसएसआर, आनंदी एसएसआर, सिद्धार्थ पिठानी एसएसआर, रिया सहित कई और भी थे। यह ग्रुप एनआईएफडब्ल्यू के नाम से है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन