1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने करियर की शुरुआत से ही ऐसा करती आ रही हैं ऋचा चड्ढा

अपने करियर की शुरुआत से ही ऐसा करती आ रही हैं ऋचा चड्ढा

 Published : Jun 21, 2017 08:15 am IST,  Updated : Jun 21, 2017 08:15 am IST

ऋचा चड्ढा को अब तक के उनके फिल्मी करियर में कई शानदार और चुनौतिपूर्ण किरदार पर्दे पर निभाते हुए देखा जा चुका है। फिलहाल वह अपने वेब सिरीज 'इंसाइड ऐज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। ऋचा का...

richa- India TV Hindi
richa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को अब तक के उनके फिल्मी करियर में कई शानदार और चुनौतिपूर्ण किरदार पर्दे पर निभाते हुए देखा जा चुका है। फिलहाल वह अपने वेब सिरीज 'इंसाइड ऐज' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। ऋचा का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म बेहद सशक्त है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह अपने किरदारों में प्रयोग को लेकर कभी नहीं घबरातीं। अमेजॉन प्राइम वीडियो की पहली वेब सिरीज 'इंसाइड ऐज' एक क्रिकेट टीम 'मुंबई मेवरिक्स' के इर्द-गिर्द घूमती है।

ऋचा ने बताया, "मैं एक अभिनेत्री जरीना मलिक का किरदार निभा रही हूं। यह एक मजेदार किरदार है और किरदार से भी ज्यादा इसकी कहानी दिलचस्प है।" ऋचा ने कहा, "बतौर अभिनेत्री मैं कभी भी अपने किरदारों में प्रयोग करने से नहीं घबराती। मैं अपने करियर की शुरुआत से ही ऐसा करती रही हूं।" अभिनेत्री ने कहा, "मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शकों की इस वेब सिरीज को लेकर क्या प्रतिक्रिया रहती है। मैं इसलिए नहीं घबराती क्योंकि मैं अभी युवा हूं। एक उम्र के बाद मेरे लिए बतौर अभिनेत्री चीजें काफी सीमित हो जाएंगी।"

ऋचा ने फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए!' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 23 साल की उम्र में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां की भूमिका निभाकर सभी को चौंका दिया था। तस्वीर को लेकर ट्रोल किए जाने पर ‘बेहद’ की सांझ ने दिया करारा जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन