1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा ने बताया ऐसा होगा 'दासदेव' में उनका किरदार

ऋचा चड्ढा ने बताया ऐसा होगा 'दासदेव' में उनका किरदार

 Published : Apr 16, 2018 07:53 am IST,  Updated : Apr 16, 2018 07:53 am IST

फिल्म 'दास देव' में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, सौरभ शुक्ला व दिलीप ताहिल ने भूमिकाएं निभाई हैं। यह उत्तर प्रदेश की जोड़-तोड़ की राजनीतिक पर आधारित रोमांटिक थ्रिलर है।

ऋचा चड्ढा- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दास देव' में पारो की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि इस फिल्म में महिलाओं का नए तरह से चित्रण की वजह से वह इसमें काम करने के लिए आकर्षित हुईं। ऋचा ने एक बयान में कहा, "दास देव में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह है सुधीर का महिलाओं का नए तरह से चित्रण करना। मैं खास तौर से पारो से जुड़े तथ्यों को पसंद किया कि वह अपने प्यार के लिए इंतजार नहीं करती। वास्तव में वह उससे मुकाबला करती है और बदला लेने के लिए उसे राजनीति में लाती है।"

अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म में उसका किरदार काफी प्रभावी है और देव की तुलना में सत्ता से प्यार करती है।

फिल्म 'दास देव' में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, सौरभ शुक्ला व दिलीप ताहिल ने भूमिकाएं निभाई हैं। यह उत्तर प्रदेश की जोड़-तोड़ की राजनीतिक पर आधारित रोमांटिक थ्रिलर है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन