1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Death Anniversary: ऋषि कपूर की बेटी का छलका दर्द, पिता को याद कर शेयर किया ये पोस्ट

Death Anniversary: ऋषि कपूर की बेटी का छलका दर्द, पिता को याद कर शेयर किया ये पोस्ट

 Published : Apr 30, 2021 09:41 am IST,  Updated : Apr 30, 2021 09:41 am IST

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इसमें से एक बचपन की फोटो है, जिसमें रिद्धिमा अपने पिता की गोद में हैं।

Riddhima Kapoor Sahni emotional instagram post - India TV Hindi
Death Anniversary:  ऋषि कपूर की बेटी का छलका दर्द, पिता को याद कर शेयर किया ये पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM: RIDDHIMA KAPOOR SAHNI

हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर के कारण 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। आज उनकी पहली बरसी है। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर कर बताया कि अगर वो उन्हें कभी सुन पाईं तो वो फिर से मुश्क शब्द सुनना चाहती हैं। 

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इसमें से एक बचपन की फोटो है, जिसमें रिद्धिमा अपने पिता की गोद में हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'अगर मैं आपको कभी दोबारा सुन सकी तो मुझे एक बार फिर से मुश्क बुलाना...'। इसके साथ ही रिद्धिमा ने Dorothy Mae Cavendish का एक कोट भी शेयर किया है। 

'बॉबी' से लेकर 'बोल राधा बोल' तक, इन फिल्मों के गानों के जरिए ऋषि कपूर बन गए थे 'बेस्ट रोमांटिक हीरो'

इस कोट में लिखा है- 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, हम आपके बारे में हमेशा सोचते हैं। हम आज भी आपके बारे में बात करते हैं, आपको कभी भुलाया नहीं जा सका और कभी नहीं भूलेंगे। हम आपको दिल के करीब रखते हैं और आप हमेशा वहां बने रहेंगे। हमारे जीवन में साथ चलने और मार्गदर्शक बनने के लिए, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।' रिद्धिमा ने आगे लिखा है- 'मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी।'

ऋषि कपूर ने 67 वर्ष की आयु में दम तोड़ दिया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अमेरिका में लगभग एक साल तक इलाज कराया था। विदेश में ट्रीटमेंट कराकर भारत लौटने के बाद पिछले साल फरवरी महीने में उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें दो बार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से रिद्धिमा उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन