1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने जीती कैंसर से जंग, दोस्त राहुल रवैल ने दी जानकारी

ऋषि कपूर ने जीती कैंसर से जंग, दोस्त राहुल रवैल ने दी जानकारी

 Published : Apr 30, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 04:34 pm IST

नई दिल्ली: ऋषि कपूर जो कि काफी टाइम से न्यूयार्क में अपना इलाज करवा रहे थे उनके दोस्त राहुल रवैल ने खुलासा किया है कि उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली हैं।

rishi kapoor- India TV Hindi
rishi kapoor

नई दिल्ली: ऋषि कपूर जो कि काफी टाइम से न्यूयार्क में अपना इलाज करवा रहे थे उनके दोस्त राहुल रवैल ने जानकारी दी है कि उन्होंने कैंसर से जंग जीत ली हैं। जैसा कि आए दिन ऋषि कपूर को लेकर खबर आ रही थी कि ऋषि कपूर काफी समय से न्यूयार्क में इलाज करवा रहे हैं लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि वह कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। मीडिया में कई बार उनके फैमिली मेंबर से ऋषि कपूर की बीमारी को लेकर सवाल भी किये गए लेकिन हमेशा नकार दिया गया लेकिन आज उनके दोस्त और डॉयरेक्टर राहुल रवैल ने हाल में शेयर गई अपनी एक पोस्ट में लिखा कि ऋषि कपूर कैंसर फ्री हो गए हैं।

अपनी पोस्ट में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोट में ऋषि काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। ऋषि के फैन्स के इस खबर को सुनने के बाद खुशी की लहर आ गई है, वाइफ नीतू कपूर ने भी इस पोस्ट पर खुशी जाहिर की है। ऋषि कपूर काफी दिनों से कैंसर जैसी बीमारी से जुझ रहे हैं। इनका इलाज लंदन में चल रहा था। ऋषि से मिलने के लिए इनकी फैमली कई बार लदंन पहुंचे थे।

ऋषि कपूर को देखने के लिए एक्टर रणबीर सिंह भी पहुंचे थे। न्यू सेंटर पर पुहंच कर रणबीर ने ऋषि कपूर के साथ फोटो भी खिंचवाई थी जो सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी.।इस फोटो में ऋषि कपूर काफी ठीक नजर आ रहे थे। ऋषि कपूर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है. हाल ही में ऋषि कपूर फिल्म निर्देशख अनुभव सिन्हा की फिल्म मुल्क में नजर आए थे। इस फिल्म में तापसी पन्नु नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी तारीफ और आलोचना भी बटोरी थी।

ऋषि कपूर से रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी मिली थी। जानकारी के मुताबिक जल्द ही रणबीर एक्ट्रेस आलिया के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगे। अगर ऑफिशियल तौर पर ऋषि कपूर के अस्पताल से फ्री होने की कोई खबर आती है तो वह आने के तुरंत बाद बेटे रणबीर की शादी आलिया से करा सकते हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन