1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर और माहिरा खान साथ सिगरेट पीते तस्वीरों में हुए थे कैद, ऋषि कपूर ने दिया ये बड़ा बयान

रणबीर कपूर और माहिरा खान साथ सिगरेट पीते तस्वीरों में हुए थे कैद, ऋषि कपूर ने दिया ये बड़ा बयान

 Published : Sep 23, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 05:01 pm IST

वायरल तस्वीरों में माहिरा बैकलेस ड्रेस में रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं।

rishi kapoor on mahira khan and ranbir kapoor viral...- India TV Hindi
rishi kapoor on mahira khan and ranbir kapoor viral pictures

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीर में माहिरा बैकलेस ड्रेस में रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीती हुई नजर आ रही हैं। माहिरा के पीठ पर लव बाइट जैसा एक निशान भी है। जब से ये तस्वीरें सामने आई हैं मीडिया और बॉलीवुड के गलियारों में बस इसी खबर की चर्चा है। अब इन तस्वीरों पर रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर ने भी अपना बयान दिया है।

ऋषि कपूर से जब इन वायरल हो रही तस्वीरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- रणबीर कपूर यंग हैं, अनमैरिड हैं और बैचलर हैं, वो अपनी च्वाइस के हिसाब से किसी से भी मिल सकते हैं। लोग उनकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी कर रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है। ऋषि कपूर आगे भड़क गए और उन्होंने कह दिया कि मैंने इन तस्वीरों को देखा जरूर है लेकिन मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। मुझे आप लोग इससे दूर रखें और जो लोग तस्वीर में हैं उनसे सवाल करें।

ऋषि कपूर से जब पूछा गया कि क्या ये दोनों आपसे में डेट कर रहे हैं, इस पर ऋषि कपूर ने कहा सिर्फ तस्वीरें देखकर इस बारे में कैसे कहा जा सकता है? हो सकता है रेस्टोरेंट में हों वो और वहां स्मोक न कर पा रहे हों और बाहर निकल सिगरेट पीने लगे होंगे। ये तस्वीर यूएस की है और वहां धूम्रपान को लेकर कड़े नियम हैं, आप सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट नहीं पी सकते हैं। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता और न ही मैं कुछ जानता हूं।

बता दें ये तस्वीरें उस वक्त की हैं जब इसी साल जुलाई में संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर न्यूयॉर्क गए थे। माहिरा खान उन दिनों दुबई में थीं, कुछ दिन बाद रणबीर भी एक अवॉर्ड शो में शामिल होने दुबई पहुंचे थे, और माहिरा जिस होटल में ठहरी थी, रणबीर वहां उनसे मिलने पहुंचे थे। जब ये दोनों होटल के बाहर निकले तो उन्हें किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। दो दिन से ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में माहिरा काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।

अवॉर्ड में शामिल होने ये दोनों सितारे दुबई पहुंचे थे। दुबई के उस इवेंट के बाद इन दोनों सितारों का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। जिसमें माहिरा और रणबीर साथ नजर आ रहे थे।

यहां देखिए वीडियो

उस वक्त भी कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों सितारे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, मगर माहिरा और रणबीर दोनों ने इस पर चुप्पी साधी रही। अब इन तस्वीरों के सामने आने से कुछ अलग ही कहानी नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें- 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन