ऋषि कपूर इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से न्यूयार्क में है और बेटी रिद्धिमा भी उनके साथ ही है। जैसा कि आप सभी को पता आज फादर्स डे तो ऐसे में बेटी रिद्धिमा ने पापा ऋषि के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। रिद्धिमा कपूर ने फैमिली के साथ एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो ऋषि कपूर, नीतू कपूर और उनकी नतनी समायरा भी नजर आ रही है। रिद्धिमा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए फादर्स डे पर लिखा- हैप्पी फादर्स डे...माई रियल हीरो, लव यू सो मच।
बता दें कि बीते 8 महीनों से अपना इलाज करवाने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। भारत से जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को ट्वीट करके जानकारी दी थी वह अपना इलाज करवाने के लिए यूएस जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस बीमारी का इलाज करवाने के लिए जा रहे हैं। ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाने के लिए यूएस गए थे। अब ऋषि कपूर भारत वापिस आने वाले हैं।
ऋषि कपूर ने खुद बताया है कि वह अपने 67वें जन्मदिन के समय तक भारत लौट आएंगे। मुंबई मिरर से हुए बात के दौरान ऋषि कपूर ने बताया, वह इस समय बेहतर महसूस कर रहे हैं और ऑब्सरवेशन में हैं। उन्होंने बताया, भारत आने से पहले उन्हें पूरी तरह ठीक होना बेहद जरुरी है। लेकिन हां वह इस साल अगस्त के आखिरी तक वापिस आ जाएंगे।
इन दिनों ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी और उनकी बेटी समायरा उनके साथ समय बिताने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा और समायरा मस्ती करते नजर आए।
ऋषि कपूर ने कहा- मैं अगस्त के आखिरी तक आने की कोशिश कर रहा हूं। बाकि डॉक्टर्स पर निर्भर करता है कि मैं कब वापिस आउंगा। यह एक अच्छी खबर है कि ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपने 67वें जन्मदिन से पहले भारत आ जाएंगे। एक सूत्र के मुताबिक ऋषि कपूर रोजाना हॉस्पिटल जाते हैं और अब कैंसर-फ्री हो चुके हैं।
ऋषि कपूर अपनी तबीयत को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क गए थे। नीतू कपूर सभी के ऋषि कपूर से मिलने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।