1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर की याद में रिद्धिमा और अरमान जैन ने शेयर की 'कपूर फैमिली' की यादगार फोटो

ऋषि कपूर की याद में रिद्धिमा और अरमान जैन ने शेयर की 'कपूर फैमिली' की यादगार फोटो

 Published : May 29, 2020 05:53 pm IST,  Updated : May 29, 2020 05:53 pm IST

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो पिछले दो साल से कैंसर से लड़ रहे थे।

अरमान जैन ने शेयर की कपूर फैमिली की अनदेखी फोटो- India TV Hindi
अरमान जैन ने शेयर की कपूर फैमिली की अनदेखी फोटो Image Source : INSTAGRAM: @THEREALARMAANJAIN

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। उन्होंने विदेश में भी कैंसर का इलाजा कराय था, लेकिन आखिरी में जिंदगी की जंग हार गए। उनका परिवार उन्हें याद करते हुए पुरानी फोटोज शेयर करता रहता है। हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने पिता संग थ्रोबैक फोटो शेयर की। वहीं, अरमान जैन ने भी पूरे परिवार की एक यादगार तस्वीर पोस्ट की है।

अरमान जैन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'देवनार कॉटेज में दोपहर का भोजन कभी भी एक जैसा नहीं होगा ... शब्द उस राशि का वर्णन करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं जिसे मैं प्यार करता हूं और आपको याद करता हूं, आप में से प्रत्येक के पास मेरे दिल में ऐसी अलग जगह है... नानीजी रितु मासी और चिंटू मामा - जिंदगीभर की यादें !!'

वहीं, रिद्धिमा कपूर ने भी फैमिली की पुरानी फोटो शेयर की है।

रिद्धिमा ने शेयर की फैमिली की फोटो
Image Source : रिद्धिमा ने शेयर की फैमिली की फोटोरिद्धिमा ने शेयर की फैमिली की फोटो

साथ ही पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर संग एक थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है।

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता की पुरानी तस्वीर
Image Source : रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता की पुरानी रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पिता की पुरानी तस्वीर

बता दें कि रिद्धिमा कपूर अपने पिता को आखिरी विदाई नहीं दे पाई थीं। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते वो स्पेशल पास के जरिए दिल्ली से मुंबई गई थीं। वो सोशल मीडिया पर उनकी याद में फोटो शेयर करती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन