1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता राज कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर ऋषि कपूर ने शेयर की पुरानी फोटो, लिखा इमोशनल मैसेज

पिता राज कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर ऋषि कपूर ने शेयर की पुरानी फोटो, लिखा इमोशनल मैसेज

 Published : Dec 14, 2019 11:28 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 11:28 am IST

ऋषि कपूर हालिया रिलीज हुई फिल्म 'द बॉडी' में नज़र आएं, जिसमें इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं।  

Rishi Kapoor Raj Kapoor- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने पिता राज कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर शेयर की पुरानी तस्वीर Image Source : TWITTER

मुंबई: 'आवार' और 'मेरा नाम जोकर' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग कर लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता राज कपूर की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। इस खास मौके पर उनके बेटे ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी फोटो शेयर की है। साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

ऋषि कपूर ने पिता राज कपूर की जो फोटो शेयर की है, वो 'मेरा नाम जोकर' फिल्म के एक सीन के वक्त की है। इसमें उनके हाथ में जोकर है। साथ ही तस्वीर पर लिखा है, 'कल खेल में, हम हों ना हों... गर्दिश में तारे रहेंगे सदा। भूलोगे तुम, भूलेंगे वो... पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा।।'

Birth Anniversary: राज कपूर और बेटे राजीव के बीच इस वजह से आई थी दरार

ऋषि कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डैड! हम आपको हमेशा याद करेंगे... प्यार।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋषि कपूर हालिया रिलीज हुई फिल्म 'द बॉडी' में नज़र आएं, जिसमें इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन