1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अभिनेता ने धक-धक गर्ल माधुरी का कौन सा सपना किया पूरा, जानिए

इस अभिनेता ने धक-धक गर्ल माधुरी का कौन सा सपना किया पूरा, जानिए

 Published : May 30, 2016 11:55 pm IST,  Updated : May 30, 2016 11:57 pm IST

'हाउसफुल-3' के प्रमोशन में व्यस्त रितेश देशमुख मे हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीश्रित का सपना पूरा किया है।

madhuri- India TV Hindi
madhuri

मुंबई: रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगमी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का भी एक सपना पूरा कर दिया है। दरअसल रितेश हाल ही में रियलिटी टेलीविजन शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी' में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने शो की जज माधुरी का एक सपना पूर किया है। निर्णायक मंडल की सदस्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मराठी गीत पर डांस करने का अपना सपना तब पूरा किया, जब रितेश देशमुख लोकप्रिय डांस रियलिटी शो पर पहुंचे। आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' की शूटिंग के लिए शो में पहुंचे रितेश ने मराठी फिल्म 'सैराट' के लोकप्रिय गीत 'झिंगाट' पर थांस किया।

इसे भी पढ़े:- आखिर किस बात से इतने खुश हैं रितेश देशमुख

पिछली दोनों फिल्मों से ज़्यादा मज़ेदार क्यों है 'हाउसफुल-3', जानिए

वहीं माधुरी ने कहा, "मैं रितेश की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरे साथ मराठी गीत पर डांस किया। मैं काफी समय से मराठी गीत पर डांस करना चाहती थी। यह 'हाउसफुल 3' की टीम के साथ मजेदार शूट था।" इस फिल्म में रितेश के अलावा 'हाउसफुल 3' में उनके सह-कलाकार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीज, लिसा हेडन, नरगिस फाखरी, जैकी श्रॉफ, बोमन इरानी और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 3' तीन जून को रिलीज होगी।

अमेरिकी रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डान्स' के भारतीय संस्करण के निर्णायकों में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और बॉस्को मार्टिस शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन