1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर किस बात से इतने खुश हैं रितेश देशमुख

आखिर किस बात से इतने खुश हैं रितेश देशमुख

 Published : May 28, 2016 07:02 pm IST,  Updated : May 28, 2016 07:02 pm IST

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा एक और चीज को लेकर खुश हैं।

ri- India TV Hindi
ri

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा एक और चीज को लेकर खुश हैं। दरअसल रितेश देशमुख बॉक्स ऑफिस पर क्षेत्रीय फिल्मों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। अभिनेता भी मराठी सिनेमा में कुछ सफल फिल्मों का निर्माण किया है।

इसे भी पढ़े:- अक्षय कुमार को हॉलीवुड नहीं, पंजाबी और साउथ की फिल्मों में है दिलचस्पी

पिछली दोनों फिल्मों से ज़्यादा मज़ेदार क्यों है 'हाउसफुल-3', जानिए

इन बॉलीवुड सितारों को बेहद पसंद है फैंस के लिए डबस्मैश बनाना

रितेश ने यहां कहा, "यह काफी अच्छी बात है कि क्षेत्रीय फिल्में अच्छा काम कर रही हैं। 'सैरात' ने महाराष्ट्र में कुल 75 करोड़ रुपये कमाए। मराठी फिल्में विकास कर रही हैं और यह अच्छी बात है।" अभिनेता ने कहा, "हर फिल्म को छोटे स्क्रीनों पर इस प्रकार का व्यापार करने में सक्षम होना चाहिए। अगर हम इसे बनाए रखने में सफल रहे, तो मराठी फिल्म जगत भी तमिल और तेलुगू फिल्म जगत के समान मजबूत बनेंगे।"

अपनी आगामी मराठी फिल्म के लिए उत्सुक रितेश ने कहा, "मैं अपनी अगली फिल्म में काम करने का इंतजार कर रहा हूं, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। अभी इसका निर्माण मराठी में हो रहा है।"

रितेश वर्तमान में अपनी फिल्म 'हाउसफुल 3' के प्रचार में व्यस्त हैं, रितेश तीसरी बार हाउसफुल श्रृंखला की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाकरी और लीजा हैडन हैं, चंकी पांडे, बोमन इरानी और जैकी श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन