1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश देशमुख ने बताई अपने शुरुआती करियर की यह अहम बात

रितेश देशमुख ने बताई अपने शुरुआती करियर की यह अहम बात

 Published : May 29, 2017 05:18 pm IST,  Updated : May 29, 2017 05:18 pm IST

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैंक चोर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। रितेश अब तक अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। रितेश का कहना है कि...

riteish- India TV Hindi
riteish

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैंक चोर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। रितेश अब तक अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। रितेश का कहना है कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनके पास सीमित विकल्प थे। उनका कहना है कि उन्होंने कॉमेडी इसीलिए की क्योंकि उनके सामने अन्य बहुत से विकल्प नहीं थे और अब वह कॉमेडी का पूरा लुत्फ उठाते हैं।

रितेश ने ‘मस्ती’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘मालामाल वीकली’,’ हाउसफुल’ और ‘धमाल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने 2003 में रोमांटिक फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया तो उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके खाते में इतनी सारी कॉमेडी फिल्म आएंगी। रितेश ने कहा, “मैंने इतनी सारी कॉमेडी करने की योजना नहीं बनाई थी। जब एक फिल्म सफल हो गई तो मुझे इस तरह की और भूमिकाएं ऑफर की गईं। 10 साल पहले या जब मैंने शुरुआत की तो आज के मुकाबले सीमित विकल्प थे।“

उन्होंने कहा, “उस समय कॉमेडी अच्छी चल रही थी, इसलिए मुझे भी कुछ सीरियल मिल गये जिन्होंने निश्चित ही अच्छा काम किया।“ उनकी आगामी फिल्म ‘बैंक चोर’ भी एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन बंपी ने किया है और वाई फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। VIDEO: आखिर क्यों पिता डेविड हुए वरुण से इतने नाराज, सर पर फोड़ डाली बोतल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन