1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुरू हुई 'टोटल धमाल' की शूटिंग, लेकिन किसे मिस कर रहे हैं रितेश देशमुख

शुरू हुई 'टोटल धमाल' की शूटिंग, लेकिन किसे मिस कर रहे हैं रितेश देशमुख

 Published : Feb 01, 2018 07:57 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 02:15 pm IST

'टोटल धमाल' में रितेश के खास दोस्त और ‘धमाल’, ‘डबल धमाल’ में काम कर चुके अभिनेता आशीष चौधरी नहीं दिखेंगे।

टोटल धमाल- India TV Hindi
टोटल धमाल Image Source : PTI

मुंबई: निर्देशक इंद्र कुमार की मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख और अरशद वारसी समेत तमाम पुराने सितारे नजर आएंगे। लेकिन इस बार खास बात यह है कि इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी आपको कॉमेडी करते दिखेंगे। लेकिन इस बार रितेश के खास दोस्त और ‘धमाल’, ‘डबल धमाल’ में काम कर चुके अभिनेता आशीष चौधरी नहीं दिखेंगे।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि वह फिल्म में काम करने के दौरान वह आशीष चौधरी को मिस करेंगे। रितेश ने मंगलवार को ट्वीट किया और फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "और पागलपन शुरू। 'टोटल धमाल'। प्यारे दोस्त आशीष चौधरी के साथ काम के दौरान बिताए लम्हे हमेशा याद आएंगे।"

वहीं आशीष ने प्रतिक्रिया दी, "कोई भी सह-कलाकार और खासतौर पर कोई भी दोस्त तुम्हारी तरह नहीं है..और बेशक 'धमाल' में हमने जिस तरह का पागलपन किया, वैसा कहीं नहीं होगा।" आशीष इससे पहले धमाल श्रृंखला की दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

'टोटल धमाल', फिल्म 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी दूसरी फिल्म 'डबल धमाल' थी। 'टोटल धमाल' 7 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन