1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित रॉय ने कहा, काम के दौरान मौज-मस्ती करना भी जरूरी

रोहित रॉय ने कहा, काम के दौरान मौज-मस्ती करना भी जरूरी

 Published : Jul 12, 2018 06:41 pm IST,  Updated : Jul 12, 2018 06:41 pm IST

रोहित रॉय इन दिनों विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'मेमोरीज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रोहित अपनी इस सीरीज सीरीज की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती भी कर रहे हैं। इसमें काम करने को लेकर रोहित का कहना है कि काम के दौरान मौज-मस्ती करना भी जरूरी होता है।

Rohit roy- India TV Hindi
Rohit roy

मुंबई: बॉलीवुड और छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता रोहित रॉय इन दिनों विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'मेमोरीज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रोहित अपनी इस सीरीज सीरीज की शूटिंग के दौरान खूब मस्ती भी कर रहे हैं। इसमें काम करने को लेकर रोहित का कहना है कि काम के दौरान मौज-मस्ती करना भी जरूरी होता है। अभिनेता अपनी सह-कलाकार प्रियल गौर के साथ सेट पर काम के दौरान मौज-मस्ती करना नहीं भूलते। एक बार तो दोनों एक गंभीर दृश्य की शूटिंग के दौरान ठहाके लगाकर हंसते रहे।

यादों को शेयर करते हुए रोहित ने कहा, "हर दिन मजेदार पलों के साथ कुछ नया सिखाने वाला रहा, जो मेरे लिए खुशनुमा अनुभव है। एक गंभीर दृश्य की शूटिंग हंसते-हंसते हुई।" उन्होंने कहा, "काम के दौरान कभी-कभी मौज-मस्ती करना भी जरूरी है। यह अनुभव एक तरह से 'मेमोरीज' के सेट पर यादों को गढ़ने जैसा है।"

गौरतलब है कि वीडियो स्ट्रीमिंग वियू की पेशकश 'मेमोरीज' रोमांच व आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित शो है, जिसका प्रसारण एक जुलाई से हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन