1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 20 साल लंबा इंतजार करने के बाद रोहित रॉय को मिला विक्रम भट्ट संग काम करने का मौका

20 साल लंबा इंतजार करने के बाद रोहित रॉय को मिला विक्रम भट्ट संग काम करने का मौका

 Published : Aug 02, 2018 06:46 am IST,  Updated : Aug 02, 2018 06:46 am IST

विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अब वह ‘मेमोरीज’ को दर्शकों के सामने कर रहे हैं। बता दें कि इसमें अभिनेता रोहित रॉय भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित का कहना है कि विक्रम भट्ट के साथ काम करने का मौका मिलने पर वह काफी खुश हैं।

Rohit Roy- India TV Hindi
Rohit Roy

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार विक्रम भट्ट इन दिनों अपनी वेब सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अब वह ‘मेमोरीज’ को दर्शकों के सामने कर रहे हैं। बता दें कि इसमें अभिनेता रोहित रॉय भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित का कहना है कि विक्रम भट्ट के साथ काम करने का मौका मिलने पर वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मौके का इंतजार पिछले 20 वर्षो से कर रहे थे। रोहित को वेब सीरिज 'मेमोरीज' में सिद्धार्थ सरीन के अपने किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली है। 'मेमोरीज' का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है।

रोहित ने अपने एक बयान में कहा, "उनके साथ काम करने के लिए मैंने पिछले 20 साल से इंतजार किया है। जब मैं टीवी कार्यक्रम 'स्वाभिमान' कर रहा था, तब मैं अक्सर उनसे मिलने के लिए जाया करता था। उस वक्त विक्रम भट्ट फिल्मों पर कार्य करते थे।"

उन्होंने कहा, "वेब सीरिज 'मेमोरीज' के साथ दो दशक बाद ऐसा होने से मैं बहुत खुश हूं।" गौरतलब है कि रोहित छोटे और बड़े पर्दे पर एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। लेकिन यह पहला मौका है जब उन्हें विक्रम भट्ट के साथ काम करने का मौका मिला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन