1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Roohi Box Office Day 1: जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म ने पहले दिन कमाए 3 करोड़ से ज्यादा रुपये

Roohi Box Office Day 1: जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म ने पहले दिन कमाए 3 करोड़ से ज्यादा रुपये

 Published : Mar 12, 2021 10:11 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 11:50 am IST

जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' 11 मार्च को थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है।

Roohi box office day 1- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये  Image Source : TWITTER: @TARAN_ADARSH

जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म 'रूही' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बात करें ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो रूही ने रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म ने 3.06 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर तुतेजा ने ट्वीट किया, 'इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपये कमाए है।'

जाह्नवी कपूर की 'रूही' देख भावुक हुए पिता बोनी कपूर, कहा - श्रीदेवी होतीं तो उन्हें बेटी पर गर्व होता

दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित हॉरर कॉमेडी 'रूही' को हार्दिक मेहता ने डायरेक्ट किया है। वहीं, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार दिनेश विजान 'बदलापुर', 'बाला' और 'स्त्री' सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है।

बता दें कि जाह्नवी कपूर इस फिल्म के अलावा 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगी, जिसमें कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी भी लीड रोल में हैं। वहीं, राजकुमार राव की बात करें तो वो जल्द ही 'बधाई दो' में नज़र आएंगे, जिसमें भूमि पेडनेकर भी हैं। इसके अलावा वो एक और मूवी में कृति सेनन के साथ नज़र आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन