1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'चेहरे' के लिए रूमी जाफरी ने की रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग की तारीफ

फिल्म 'चेहरे' के लिए रूमी जाफरी ने की रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग की तारीफ

 Published : Jun 22, 2021 04:34 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 04:34 pm IST

इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन और रिया चक्रवर्ती स्टारर फिल्म 'चेहरे' की रिलीज को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है, इसी बीच फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी ने फिल्म को लेकर और उनके कलाकारों को लेकर बयान दिया है।  

Rhea Chakraborty - India TV Hindi
फिल्म 'चेहरे' के लिए रूमी जाफरी ने की रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग की तारीफ Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTY

फिल्म 'चेहरे' को लेकर काफी समय से खबरें आ रही हैं। निर्माता का कहना है, ''यह फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी होती लेकिन कोरोना काल के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी।'' हालांकि अभी भी फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। 

वहीं, रिया चक्रवर्ती फिल्म में क्या भूमिका निभाती हैं, यह देखने के लिए कई लोग उत्साहित हैं। अब हाल ही में फिल्म की डायरेक्टर रूमी जाफरी ने फिल्म को लेकर काफी कुछ शेयर किया है। दरअसल उन्होंने कहा, ''हमने इस फिल्म को बेहद खास तरीके से बनाया है।''

उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी ने बेहतरीन काम किया है। सभी का कैरेक्टर बहुत मजबूत हैं। एक इंटरव्यू में रूमी जाफरी ने कहा, "मैंने इस थिएटर्स के लिए बनाया था, लेकिन कोरोना के फैले संक्रमण के चलते इसी ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा या सिनेमाघरों में इसका फैसला निर्माताओं को लेना है।" फिल्म का ट्रेलर इसी साल 18 मार्च 2020 को रिलीज किया गया था। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।

अपने इंटरव्यू में रूमी ने रिया चक्रवर्ती के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने रिया की तारीफ करते हुए कहा, "वह फिल्म के काफी हिस्से में हैं और उन्होंने इस फिल्म में शानदार काम किया है। हमारी फिल्म अमिताभ बच्चन के दिल के बहुत करीब है, और फिल्म के सभी डायलॉग्स इस तरह से लिखे गए हैं। सिनेमा हॉल में सीटी बजाना और ताली बजाना तय है।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन