1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नील नितिन मुकेश ने 'साहो' की शूटिंग की पूरी

नील नितिन मुकेश ने 'साहो' की शूटिंग की पूरी

 Published : Jun 17, 2019 11:47 am IST,  Updated : Jun 17, 2019 11:47 am IST

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने 'साहो' की शूटिंग पूरी कर ली है और आगामी फिल्म को 'खूबसूरत यात्रा' कहा। 

साहो- India TV Hindi
साहो Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अभिनेता नील नितिन मुकेश ने 'साहो' की शूटिंग पूरी कर ली है और आगामी फिल्म को 'खूबसूरत यात्रा' कहा। मुकेश ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "साहो को लेकर मेरे लिए दो साल पहले शुरू हुई खूबसूरत यात्रा अब सेट पर खत्म हो गई है। प्रभास, श्रद्धा कपूर, मेरे भाई सुजीत और पूरी टीम को धन्यवाद।"

साहो का निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म में प्रभास, श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, अरुण विजय और मुरली शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन