1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म सेट पर 'स्ट्रीट डॉग्स' को खाना खिलाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल

फिल्म सेट पर 'स्ट्रीट डॉग्स' को खाना खिलाती नजर आईं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल

 Published : Aug 20, 2019 07:19 am IST,  Updated : Aug 20, 2019 09:41 am IST

साहो एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की दो बड़ी फिल्में इस साल रिलीज होने जा रही है। श्रद्धा की दोनों फिल्में बड़ी बजट की है

श्रद्धा कपूर- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर

नई दिल्ली: साहो एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की दो बड़ी फिल्में इस साल रिलीज होने जा रही है। श्रद्धा की दोनों फिल्में बड़ी बजट की है एक फिल्म है 'साहो' और दूसरी फिल्म का नाम है 'छिछोरे'। फिल्म साहो श्रद्धा के लिए बेहद खास भी है क्योंकि इसमें उनके अपोजिट सुपरस्टार प्रभास नजर आने वाले हैं और सबसे खास बात यह है कि प्रभास साहो से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर श्रद्धा और प्रभास दोनों काफी एक्साइटेड है और फिल्म प्रमोशन में श्रद्धा कोई कमी भी नहीं छोड़ना चाहती इसलिए श्रद्धा कपूर कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचीं और स्टूडियो के अंदर घुसने से पहले श्रद्धा का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में श्रद्धा कपूर स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में श्रद्धा के साथ नाडियावाला के पोते भी नजर आ रहे हैं। श्रद्धा ने इस वीडियो को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि श्रद्धा के आसपास काफी डॉग्स हैं और श्रद्धा उन डॉग्स को पुचकारते हुए बिस्किट्स खिलाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो से एक बात तो साफ हो गई है कि डॉग्स को हर कोई प्यार करता है लेकिन स्ट्रीट डॉग्स को लेकर श्रद्धा का यह प्यार देखने लायक था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म साहो का ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कई फोटो रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ समय पहले ही श्रद्धा ने स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग खत्म की है इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी दूसरी बड़ी फिल्म छिछोरे है जिसमें वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 6 सितंबर, 2019 को रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

मशहूर संगीतकार खैय्याम का 92 साल की उम्र में निधन, 'हीर-रांझा' से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

अक्षय कुमार के बाद अब एकता कपूर लेकर आईं 'मिशन मंगल' पर वेब सीरीज, कहा- 'मैं गर्वित हूं...'

आर्टिकल 370 पर बोलीं एकता कपूर, कहा- 'एक देश, एक कानून की आवश्यकता पूरे राष्ट्र को है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन