1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद बन रहे हैं मजेदार मीम्स

सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद बन रहे हैं मजेदार मीम्स

 Published : Jan 10, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 01:26 pm IST

सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के बाद इसके डायलॉग्स के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

jawaani jaaneman memes- India TV Hindi
जवानी जानेमन के मीम्स

सैफ अली खान की आने वाली फिल्म जवानी जानेमन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में सैफ 40 साल से एक व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसे अपनी आजादी से बहुत प्यार है। फिल्म में सैफ के साथ तब्बू का मॉर्डन अवतार और एक्ट्रेस आलिया फर्नीचरवाला हैं। पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ट्रेलर के रिलीज के कुछ घंटों बाद ही इसके डायलॉग्स के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लग गए हैं।

मुंबई पुलिस ने भी जवानी जानेमन का मीम शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया- और जब कोई आपको ओटीपी पूछने के लिए कॉल करे। इसपर तब्बू का डायलॉग्स आई हेट फोन कॉल्स का मीम शेयर किया है।

जवानी जानेमन को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, सैफ अली खान और जय शिवाकरमानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।  यह फिल्म 31 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन