1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान को अपनी छोटी बहन सोहा अली खान पर है गर्व

सैफ अली खान को अपनी छोटी बहन सोहा अली खान पर है गर्व

 Published : Dec 02, 2018 09:54 am IST,  Updated : Dec 02, 2018 09:54 am IST

अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें अपनी छोटी बहन सोहा अली खान पर गर्व है कि सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफी के लिए उनकी किताब नामित हुई है। 

soha ali khan and saif ali khan- India TV Hindi
soha ali khan and saif ali khan

नई दिल्ली: अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें अपनी छोटी बहन सोहा अली खान पर गर्व है कि सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफी के लिए उनकी किताब नामित हुई है। सोहा को क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्ड में उनकी किताब 'द पेरिल्स ऑफ बिइंग मॉडरेटली फेमस' के लिए सर्वश्रेष्ठ बायोग्राफी के लिए नामित किया गया है।

सैफ ने कहा, "मुझे क्रॉसवर्ड बुक अवॉर्डस में नामित होने के लिए छोटी बहन पर गर्व है।"

पुरस्कार समारोह यहां 20 दिसंबर को आयोजित होगा।

20वें जियो मामी फिल्मोत्सव में सोहा को उनकी किताब 'द पेरील्स ऑफ बिइंग मॉडरेटली फेमस' के लिए एक्सिलेंस इन राइटिंग ऑन सिनेमा अवॉर्ड से नवाजा गया था।

सोहा ने कहा, "यह पुरस्कार प्राप्त करना अविश्वसनीय सम्मान है। बतौर कलाकार मैं 12-13 वर्षो तक इस उद्योग जगत का हिस्सा रही हूं लेकिन मेरे लिए लेखन के लिए पहचाना जाना बहुत ही सुखद अनुभूति है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन