1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दंगल’ देख आमिर खान पर फिदा हुए सैफ अली खान

‘दंगल’ देख आमिर खान पर फिदा हुए सैफ अली खान

 Published : Dec 28, 2016 04:29 pm IST,  Updated : Dec 28, 2016 04:29 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ को खूब प्रशंसा हासिल हो रही है। अब इस फिल्म को लेकर सैफ अली खान ने मंगलवार को देखने के बाद इसे खूब सराहा।

saif- India TV Hindi
saif

मुंबई: आमिर खान के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ को खूब प्रशंसा हासिल हो रही है। सिनेमाजगत की हस्तियों के बीच भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। अब इस फिल्म को लेकर अभिनेता सैफ अली खान ने मंगलवार को देखने के बाद इसे खूब सराहा। सैफ ने आमिर को एक अद्भुत अभिनेता बताया। यहां पीवीआर सिनेमा में फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए सैफ ने कहा, "यह बेहद अच्छी फिल्म है। मैंने अब तक जितनी भी बेहतरीन फिल्में देखी हैं, यह उनमें से एक है।"

इसे भी पढ़े:-

सैफ ने कहा, "आमिर एक अद्भुत कलाकार हैं। क्या शानदार पसंद है। मुझे लगता है कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि हाल ही में करीना कपूर खान के अपने सैफ के बेटे को जन्म दिया है। दोनों कलाकारों ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है। सैफ ने कहा कि करीना अब घर पर हैं। उन्होंने करीना द्वारा इस फिल्म को देखे जाने के बारे में कहा, "वह पीवीआर नहीं आईं। मैं अपने ड्राइवर और दोस्त जय के साथ फिल्म देखने आया। हम सबको यह पसंद आई।"

सैफ अभी अपने बेटे के जन्म के बाद छुट्टियां मना रहे हैं। वह जनवरी के मध्य में राजा कृष्ण मेनन की फिल्म 'शेफ' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन