1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने इस शौक को पूरा करने के लिए शाहरुख खान दोस्तों से लेते थे उधार

अपने इस शौक को पूरा करने के लिए शाहरुख खान दोस्तों से लेते थे उधार

 Published : Dec 28, 2016 03:43 pm IST,  Updated : Dec 28, 2016 03:43 pm IST

शाहरुख खान ने आज दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपने दोस्तों और परिजनों से पैसों उधार लिया करते थे। दरअसल हाल ही में शाहरुख ने बताया कि...

shah- India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आज दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपने दोस्तों और परिजनों से पैसों उधार लिया करते थे। दरअसल हाल ही में शाहरुख ने बताया कि बचपन में वह कॉमिक पुस्तकें खरीदने के लिए परिजनों और दोस्तों से पैसे उधार लिया करते थे। वह कॉमिक किरदारों के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख ने निकलोडियन किड्स च्वॉइस पुरस्कार 2016 में अपने बचपन के बारे में कुछ बातें शेयर कीं। वहां उन्हें वार्षिक पुरस्कार किड्स आइकन के रूप में सम्मानित किया गया। शाहरुख ने कहा, "जब मैं छोटा था, तो हमेशा बड़ा होना चाहता था और अब मैं बड़ा हो चुका हूं और मैं सचमुच अपने बचपन को याद करता हूं। मुझे लगता है कि यह हमारी जिंदगी का सबसे बेहतरीन वक्त होता है, जब हम बेफिक्र होते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे याद है, मैं अपनी पसंदीदा लोटपोट कॉमिक्स खरीदने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों से उधार लेता था और मैं इसका बहुत शौकीन था, यहां तक की मैं थके होने के बावजूद कार्टून देखना पसंद करता हूं। मैं घर में बिस्तर पर जाने से पहले से रिकॉर्ड किए गए कार्टून देखता हूं।"

निकलोडियन किड्स च्वाइस पुरस्कार 2016 का प्रसारण निक पर 1 जनवरी, 2017 को होगा। इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन