1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. OMG! करण जौहर पर अनुष्का ने लगाया गलत ढंग से छूने का आरोप

OMG! करण जौहर पर अनुष्का ने लगाया गलत ढंग से छूने का आरोप

 Published : Dec 28, 2016 12:56 pm IST,  Updated : Dec 28, 2016 01:09 pm IST

अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं। लेकिन शो में इस बार अनुष्का ने करण पर गलक ढ़ंग से छूने का आरोप लगाया है।

anushka- India TV Hindi
anushka

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं। इस शो में आने वाली सभी हस्तियां हमेशा ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बातें करती हुई नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में अनुष्का ने शो के दौरान करण को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल उन्होंने करण पर गलक ढ़ंग से छूने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़े:-

शो में करण ने बताया कि पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान उन्हें अनुष्का पर क्रश हो गया था। इसके बाद अनुष्का ने तुरंत कहा कि वह उनके खिलाफ सेक्शुअल हैरेस्मेंट का केस भी दर्ज करवाने जाने वाली थीं। हालांकि उन्होंने करण की टांग खिचाई करते हुए यह बात कही। अनुष्का ने शो में मौजूद कैट को बताया कि करण ने उन्हें गलत ढ़ंग से छुआ है।

कैट ने यहां बात भी बदलने की कोशिश की, लेकिन अनुष्का कहां रुकने वाली थीं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में जैकलीन फर्नांडीज ने भी करण पर गलत तरीके से छूने की शिकायत की थी। इसके बाद कैट ने उन्हें रोकते हुए कहा कि यह कानूनी मामला हमें किसी और दिन के लिए रख लेना चाहिए।

वैसे हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शो 'कॉफी विद करण' के पांचवें सत्र में अनुष्का और कैटरीना की प्रशंसा की है। दीपिका ने ट्विटर पर टॉक शो के बारे में अपने विचार शेयर किए। उन्होंने अनुष्का और कैटरीना के साथ करण की तस्वीर साझा की और लिखा, "इन लड़कियों ने आग लगा दी। क्या मजेदार एपिसोड था!"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन