1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावती’ की वजह से सैफ अली खान की 'कालाकांडी' की रिलीज डेट में आ सकता है बदलाव

‘पद्मावती’ की वजह से सैफ अली खान की 'कालाकांडी' की रिलीज डेट में आ सकता है बदलाव

 Published : Dec 08, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 03:24 pm IST

सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कालाकांडी' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें सैफ एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

saif ali khan padmavati- India TV Hindi
saif ali khan padmavati

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कालाकांडी' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें सैफ एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन अब सैफ का कहना है कि फिल्मों की रिलीज तारीखें बदलना कुछ चुनिंदा फिल्मों पर निर्भर करता है। उनकी फिल्म 'कालाकांडी' की रिलीज पर उन्होंने संकेत दिए कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है क्योंकि संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'पद्मावती' उसी दिन रिलीज हो सकती है।

सैफ ने कहा, "फिल्मों की रिलीज डेट ऊपर-नीचे होती रहती हैं। यह इस व्यवसाय का हिस्सा है लेकिन हमने कल अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया।" मुंबई टी20 लीग के प्रवक्ता होने के नाते उन्होंने कहा कि 'बॉलीवुड और क्रिकेट' का अच्छा संबंध है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अपने माता-पिता, अपने जुड़ाव और क्रिकेट के प्यार की वजह से इसका प्रवक्ता बनने के लिए एकदम सही हूं। यह बहुत ही रोमांचक है क्योंकि मुंबई को क्रिकेट का मक्का होना चाहिए और यहां से भविष्य में बेहतरीन क्रिकेटर उभरेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन