1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ के साथ खेतों में काम करते दिखे नन्हें तैमूर तो शाहिद कपूर की 'मिरर सेल्फी' पर ऋतिक ने किया शानदार कमेंट

सैफ के साथ खेतों में काम करते दिखे नन्हें तैमूर तो शाहिद कपूर की 'मिरर सेल्फी' पर ऋतिक ने किया शानदार कमेंट

 Published : Nov 07, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 08:04 pm IST

सोशल मीडिया पर आज दो तस्वीरें ऐसी ही वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर नन्हें तैमूर और सैफ अली खान की खेतों में काम करते हुए तो वहीं दूसरी तस्वीर शाहिद कपूर की मिरर सेल्फी है।

Saif Ali Khan, Taimur and Shahid Kapoor- India TV Hindi
Saif Ali Khan, Taimur and Shahid Kapoor Image Source : INSTAGRAM/FILFARE AND SHAHID KAPOOR

कुछ तस्वीरें ऐसे होती हैं जिन्हें देखने के बाद दिल को सुकून मिल जाता है। सोशल मीडिया पर आज दो तस्वीरें ऐसी ही वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर नन्हें तैमूर और सैफ अली खान की खेतों में काम करते हुए तो वहीं दूसरी तस्वीर शाहिद कपूर की मिरर सेल्फी है। वैसे ये दोनों तस्वीरें अलग अलग सितारों की हैं लेकिन इनमें एक समानता है कि ये दोनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। 

लाल रंग की बिंदी लगाकर अक्षय कुमार ने किया ट्रांसजेंडर का समर्थन, बोले- 'अब आपकी बारी'

सबसे पहले बात करते हैं सैफ अली खान और उनके बेटे नन्हें तैमूर की। सैफ अली खान और तैमूर की पटौदी फॉर्म हाउस में खेती तरते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को जो भी देख रहा है वो नन्हें तैमूर को इस तरह अपने खानदानी खेत में मस्ती और काम करता हुआ देख उनका कायल होता जा रहा है। इस तस्वीर में तैमूर पापा सैफ के साथ कभी पानी को हाथ से छू रहे हैं तो कभी आसपास देखकर ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये सब क्या है। वहीं सैफ भी बेटे तैमूर के साथ खेत में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

आखिर क्यों कपिल शर्मा का शो छोड़ने की कृष्णा अभिषेक ने दे डाली धमकी? जानें इसके पीछे की असली वजह

अब बात करते हैं शाहिद कपूर की मिरर सेल्फी की। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो कि उन्होंने आईने के सामने खड़े होकर खुद क्लिक की है। इस तस्वीर के कैप्शन में शाहिद कपूर ने लिखा- 'मिरर सेल्फी।' तस्वीर में शाहिद लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की ये तस्वीर कई सितारों को अट्रैक्ट कर रही है। 

शाहिद की इस तस्वीर पर उनके भाई ईशान खट्टर ने कमेंट किया- 'जर्सी आने दो।' वहीं शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने लिखा- 'हॉट।' जबकि मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा- 'बहुत कड़क।' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन